फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्तिपत्र, खिले चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
देसही देवरिया। जिला ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान में सोमवार को एक कार्यक्रम आयोजित कर नव प्रशिक्षित, चयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र दिया गया। नियुक्ति पत्र पाकर सहायिकाओं के चेहरे खिल उठे। सरकार की योजनाओं के विकास के प्रति अपना समर्पण व्यक्त किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सोमवार को देसही देवरिया स्थित जिला ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान पर विभाग की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा के मंडल अध्यक्ष उमापति सिंह ने नवनियुक्त 40 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। नियुक्तिपत्र पाकर नवनियुक्त सहायिकाओं के चेहरे खिल उठे। उमापति सिंह ने कहा कि सरकार की यह महत्वपूर्ण योजना है। ग्रामीण विकास में सहायिकाओं का विशेष योगदान होना चाहिए।
बीडीओ अरुण कुमार पांडेय ने कहा कि कोई पद बाद या छोटा नहीं होता। पूरी जिम्मेदारी से अपने पद और दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। संचालन शकुंतला गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सीडीपीओ विंदु यादव, धनंजय कुमार त्रिपाठी, सूर्य प्रकाश विश्वकर्मा, राकेश पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें