फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी बैंक के दफ्तर में खाताधारकों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
निजी बैंक के दफ्तर में खाताधारकों ने किया हंगामा
विज्ञापन

डुमरियागंज। एक निजी बैंक के ऑफिस में खाताधारकों ने सोमवार को हंगामा किया। ऑफिस के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा जल्द ही रकम नहीं मिली तो वे आंदोलन करेंगे।
जानकारी के अनुसार, इस बैंक में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने निवेश किया है, लेकिन उन्हें पिछले दो साल से राशि का भुगतान नहीं हो रहा है। इसके चलते सोमवार दोपहर खाताधारक 12.30 बजे रोडवेज स्थित ऑफिस पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। उसके बाद थाने पर पहुंचकर खाताधारकों ने तहरीर देकर रुपये दिलवाने की मांग की।
विज्ञापन

मालीमैंनहा निवासी लवकुश गुप्ता ने तहरीर देकर कहा कि उसने अपनी मेहनत की कमाई की रकम प्राइवेट बैंक में बच्चों के भविष्य के लिए जमा की थी। इसके अलावा चिनकी के 54 हजार, श्यामदुलारी के 56 हजार, नंदकिशोर के 46 हजार, सुरेश के एक लाख, चिनकू के 81 हजार, सीमा के 12 हजार, प्रतिमा के 22 हजार, विद्यार्थी के 40 हजार सहित सैकड़ों लोगों के लाखों रुपये का समय पूरा होने के बाद भी भुगतान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस संबंध में डुमरियागंज के इंस्पेक्टर शैलेष सिंह ने बताया कि बैंक के आरएम और ब्रांच मैनेजर से बात हुई है। उन्होंने जल्द ही पेमेंट करवाने की व्यवस्था करवाने के लिए कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें