फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस सिलिंडर से लगी आग, महिला झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
गैस सिलिंडर से लगी आग, महिला झुलसी
विज्ञापन

भवानीगंज। थाना क्षेत्र के भानपुररानी गांव के टोला सोनबरसा में रविवार की रात गैस सिलिंडर से आग लग गई। इससे बच्चे का दूध गर्म कर रही महिला झुलस गई। परिजन इलाज के लिए बेवां सीएचसी ले गए, जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर देख बस्ती जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
क्षेत्र के भानपुररानी गांव के टोला सोनबरसा गांव निवासी शांती (36) पत्नी राम प्रसाद रविवार रात करीब दस बजे गैस सिलिंडर के चूल्हे पर बच्चे के लिए दूध गर्म कर रही थीं। बताया जा रहा है कि इसी बीच रेग्युलेटर से गैस का रिसाव होने से अचानक आग लग गई। पति को आवाज लगाने के साथ ही खुद आग को बुझाने का प्रयास करने लगीं, तभी उनकी साड़ी भी आग के चपेट में आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे वह गंभीर रूप से झुलस गईं। आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया, तब तक घर में रखा राशन, कपड़ा, बर्तन तथा अन्य घरेलू सामान जल चुका था। इधर झुलसी शांति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवां ले जाया गया। वहां से डॉक्टर ने बस्ती के लिए रेफर कर दिया। मौके पर पहुंचे हलका लेखपाल संतोष कुमार भट्ट ने कहा कि आग की घटना में हुए नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तहसीलदार डुमरियागंज को प्रेषित की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें