फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

डुमरियागंज। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को डुमरियागंज में प्रदर्शन कर प्रदेश के ललितपुर और चंदौली में हुए दुष्कर्म के मामले में सीबीआई जांच कराकर दोषियों को सजा दिलाने की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दोपहर में ब्लॉक के गेट से जुलूस निकाला, जो लेकर स्टेट बैंक, मंदिर चौराहा होते हुए तहसील प्रांगण पहुंचा। कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। पार्टी ने इं. इमरान लतीफ ने कहा कि उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। ललितपुर में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। जब पीड़िता न्याय के लिए थाने पर गई तो दरोगा ने न्याय दिलाने की जगह पीड़िता के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। ‘आप’ नेता ने आरोप लगाया कि कि चंदौली में दो बेटियों को घर में घुसकर पुलिस कर्मियों ने बेरहमी से पीटा, जिससे उनकी मौत हो गई। इस घटनाक्रम में आरोपी पुलिस कर्मियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर आम आदमी पार्टी महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष इरम रिजवी, अजय कुमार मिश्रा, कृष्ण गोपाल चौधरी, मोहम्मद सुफियान, महेश कुमार राव, परशुराम साहनी, चूरन लाल गौतम, रामनाथ यादव, रमेश गौतम, दुर्गेश गौतम, सनी गौतम, शिवकुमार यादव, प्रमोद मिश्रा, राधेश्याम चौधरी, रामकरण गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें