फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय में कोरोना काल का राशन अब बांटा

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यालय में कोरोना काल का राशन अब बांटा
विज्ञापन

भनवापुर। ब्लॉक क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय सोहना में कोरोना काल के समय आए राशन का बच्चों में वितरण किया गया।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय सोहना में शनिवार को अध्ययनरत 45 बालकों और 42 बालिकाओं को राशन दिया गया। प्रति विद्यार्थी 18 किलोग्राम के हिसाब से राशन देने का दावा किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी भनवापुर बिंदेश्वरी प्रसाद मिश्र, ग्राम प्रधान चंद्रावती, प्रधान के प्रतिनिधि सिराज अहमद, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष कपिलदेव, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोहना के डॉ. राहुल गौतम, प्रभारी प्रधानाध्यापक संजीव कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बीईओ ने कहा कि प्रत्येक परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को कोरोना काल का राशन दिया जा चुका था। इस विद्यालय में किन्हीं कारणवश राशन का वितरण नहीं हो पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें