फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में डूबकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नदी में डूबकर युवक की मौत
विज्ञापन

फोटो-
मिश्रौलिया क्षेत्र के होरिलापुर गांव के पास राप्ती नदी में उतराती मिली लाश
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
पकड़ी बाजार। मिश्रौलिया क्षेत्र के होरिलापुर गांव के पास बूढ़ी राप्ती नदी में मंगलवार को एक युवक की उतराती हुई लाश मिली। युवक की पहचान शोहरतगढ़ क्षेत्र के जम्हिरिया गांव निवासी 35 वर्षीेय राजेश गौतम के रूप में हुई है। लोगों के मुताबिक वह सोमवार की शाम को डूबा था। मिश्रौलिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के जम्हिरिया गांव निवासी राजेश गौतम (35) पुत्र रामप्रसाद सोमवार शाम साइकिल से घर से निकला था। बताया जा रहा है कि उसकी साइकिल परसोहिया गांव के पास बहने वाली बूढ़ी राप्ती नदी के पास मंगलवार सुबह मिली तो लोगों ने अंदाजा लगाया कि राजेश नदी में डूब गया है। इसके बाद आजमगढ़ से आई एनडीएआरएफ की टीम ने खोजबीन शुरू की। मगर उसका पता नहीं चला। लगभग एक किलो मीटर दूर मिश्रौलिया क्षेत्र के होरिलापुर गांव के पास नदी में उसकी उतराती हुई लाश मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ मिश्रौलिया आलोक कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें