नेपाल के तौलिहवां के पास हुई घटना, भारतीय नंबर प्लेट के वाहन से की गई वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
कपिलवस्तु। नेपाल के कपिलवस्तु जिले के तौलिहवां स्थित राष्ट्रीय वाणिज्य बैंक से मंगलवार को रुपये निकाल कर जा रहे युवक से असलहा सटाकर बदमाशों ने तीन लाख रुपये लूट लिए। जानकारी के अनुसार, वारदात को अंजाम देने के लिए बदमाशों ने भारतीय नंबर प्लेट के वाहन से वारदात को अंजाम दिया है।
राम कुबेर तौलिहवा स्थित राष्ट्रीय वाणिज्य बैंक से तीन लाख रुपये निकालकर बुद्ध भूमि नगरपालिका वार्ड नंबर 10 बिच गौरी की तरफ अपनी बाइक से जा रहे थे। नगर पालिका की सीमा के बाहर होते ही दो बाइक सवार आए और पिस्टल सटाकर तीन लाख रुपये लूट लिए। विरोध पर जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद दोनों बाइक लेकर भारतीय सीमा की ओर रवाना हो गए। रामकुबेर ने तत्काल जानकारी नेपाल पुलिस को दी। कपिलवस्तु पुलिस प्रवक्ता सुनील मल्ल ने बताया मामले की जांच की जा रही है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।