फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल के जश्न में संदिग्ध हाल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नए साल के जश्न में संदिग्ध हाल में मौत
विज्ञापन

हत्या का आरोप, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
भवानीगंज थाना क्षेत्र के असाधरपुर गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
भवानीगंज। थाना क्षेत्र के चकचई गांव के टोला आसाधरपुर में शुक्रवार रात संदिग्ध हाल में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पत्नी ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर हत्या का आरोप गांव के ही दो लोगों पर लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि नए साल के जश्न में लोग उसे लेकर गए थे। इसी दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के चकचई गांव के टोला आसाधरपुर निवासी बेचन चौहान (40) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बेचन की पत्नी विमला देवी ने बताया कि गांव के ही दो लोग अपने घर पर नया साल मना रहे थे। इसी दौरान दोनों लोग मेरे पति को मेरे घर बुलाने आए। मेरे पति खाना खा रहे थे और जाने के लिए मना भी कर रहे थे। लेकिन इन दोनों लोगों उनकी एक न सुनी और उनको अपने साथ बुला ले गए। विमला देवी ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि पति को साजिश के तहत दोनों ने मार दिया है। मामले की जांच करते हुए कार्रवाई की जाए। बेचन चौहान अपने पीछे पांच बेटे एक बेटी को छोड़ गए। इस संबंध में थाना अध्यक्ष अंजनी कुमार राय ने बताया कि बेचन की पत्नी ने तहरीर दी है लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें