फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मां के साथ सो रहे बच्चे को सांप ने डसा, मौत

Wed, 22 Jul 2026 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भवानीगंज। थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बढ़नी चाफा के बरघाट टोला में सांप के डसने से 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई। उपचार के लिए उसे पहले सीएचसी बेंवा, फिर बस्ती और बाद में गोरखपुर रेफर किया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार बरघाट टोला निवासी लतीफ का 10 वर्षीय पुत्र अदनान मंगलवार रात अपनी मां के साथ घर में सो रहा था। बुधवार तड़के करीब तीन बजे वह अचानक दर्द से चीखने-चिल्लाने लगा। आवाज सुनकर परिजन जाग गए। उन्होंने देखा कि उसके पैर पर निशान था। आसपास काफी तलाश की गई लेकिन सांप दिखाई नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंवा ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया। बस्ती में भी स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर भेज दिया। खलीलाबाद के पास रास्ते में ही अदनान ने दम तोड़ दिया।
घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय विधायक सैय्यदा खातून पीड़ित परिवार के घर पहुंचीं और शोक संवेदना व्यक्त करते हुए हरसंभव सहायता का भरोसा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें