फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ड्यूटी पर जाते समय काल बनकर आया डंपर

Sun, 21 Jun 2026 02:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। शुक्रवार रात हुए सड़क हादसे ने गोनहा गांव के एक परिवार की खुशियां छीन लीं। पीआरडी जवान ब्रह्मदेव रोज की तरह ड्यूटी के लिए घर से निकले थे लेकिन उन्हें क्या पता था कि यह उनकी आखिरी यात्रा साबित होगी। तेज रफ्तार डंपर की टक्कर में उनकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनके साथी विष्णु प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही गोनहा गांव में मातम पसर गया। मृतक की पत्नी फूला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार ब्रह्मदेव परिवार के मुख्य सहारा थे और उनकी कमाई से ही घर का खर्च चलता था। हादसे के बाद बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि ब्रह्मदेव मिलनसार और कर्तव्यनिष्ठ व्यक्ति थे। उनकी असमय मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है। शनिवार को गांव में हर तरफ इसी हादसे की चर्चा होती रही। लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं घायल विष्णु प्रसाद का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें