फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अब मिलेगी जिले के विकास को गति, होगा सड़क, पुल व बाईपास का निर्माण

Sun, 21 Jun 2026 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। गोंडा में हुए समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सत्ताधारी सांसद और विधायकों से प्राथमिकता वाले विकास कार्यों की सूची मांगी है। जिसकी स्वीकृति के बाद जिले में सड़क, बाईपास व पुलों आदि विकास कार्यों को गति मिलनी तय है। इसके तहत जहां सांसद जगदंबिका पाल ने पांच बड़े पुल, छह छोटे पुल समेत 40 विकास कार्यों का प्रस्ताव दिया है। सदर विधायक श्यामधनी राही ने शहर में नौगढ़ बाईपास के निर्माण समेत 21 सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव दिया है। इन सड़कों के निर्माण से जिले के विकास को गति मिलनी तय है जबकि बांसी विधायक जयप्रताप सिंह ने बताया कि समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने सभी जनप्रतिनिधियों से प्राथमिकता वाले विकास कार्यों की सूची उपलब्ध कराने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है। इसके अंतर्गत जल्द जनहित के लिए आवश्यक एवं प्राथमिकता वाले कार्यों की सूची पीडब्ल्यूडी की ओर से तैयार कर डीएम के माध्यम से शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन


सांसद ने सौंपे 40 कार्यों के प्रस्ताव
सांसद जगदंबिका पाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 42 किमी लंबे डुमरियागंज ढेबरूआ मार्ग, 16 किमी लंबे बांसी इटवा-बेलवा मार्ग और 15 किमी लंबे मेंहदावल-रूधौली-डुमरियागंज समेत 10 मार्गों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का प्रस्ताव दिया है। साथ ही पांच बड़े पुल, छह छोटे पुल समेत 29 नई सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव दिया है।

विधायक की प्राथमिकता में है बाईपास
विधायक श्यामधनी राही ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिए प्रस्ताव में शहर के पुरानी नौगढ़ के पास एनएच-28 को तेतरी-सोहांस-लोटन मार्ग को जोड़ने वाले जमुआर किनारे बाईपास बनाने का प्रस्ताव दिया है। 94 करोड़ की लागत से दो किमी लंबे इस बाईपास के अलावा विधायक ने जोगिया में संगलदीप संपर्क मार्ग, महलिया मार्ग समेत 21 सड़कों के निर्माण के प्रस्ताव शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें