बलरामपुर के ध्यानार्थ----
फोटो-65
बेकाबू कार पुलिया के डिवाइडर तोड़ खाई में गिरी
हादसे में दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल
शोहरतगढ़ सीएचसी में चल रहा है घायलों का इलाज
ढेबरुआ क्षेत्र के दुधवनिया बुजुर्ग गांव के पास हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
बढ़नी (सिद्धार्थनगर)। ढेबरुआ क्षेत्र के दुधवनिया गांव के पास रविवार देर शाम बेकाबू कार निर्माणाधीन पुलिया के डिवाइडर को तोड़ खाई में गिर गई जिससे पांच लोग जख्मी हो गए। मौके से गुजर रहे भाजपा नेता सुनील अग्रहरि ने घायलों को कार से बाहर निकालकर बढ़नी के प्राइवेट अस्पताल में इलाज करवाया। इसके बाद परिजन उन्हें अपने घर बलरामपुर जनपद ले गए। वहीं, हादसे से गुस्साए क्षेत्र के लोगों ने सोमवार सुबह घटना स्थल पर ठेकेदार के विरोध में धरना देकर कार्रवाई की मांग की। एसडीएम शोहरतगढ़ ने मौके पर पहुंच लोगों को समझाया और कार्रवाई का भरोसा दिलाया तब जाकर लोग माने और धरना समाप्त किया।
बलरामपुर के पचपेड़वा थाना के आजमडीह फरेंदी गांव निवासी वसीम अहमद के परिवार के इरशाद (25) उसकी पत्नी सवा खातून (22), तौसीफ (9), संबुलनिशा (35), यतीमुनिशा 56 वर्ष को कार से लेकर कहीं से घर लौट रहा था। बताया जा रहा है कि एनएच 733 पर स्थित ढेबरुआ थाना क्षेत्र के दुधवनिया गांव के पास बने रहे निर्माणाधीन पुलिया के डिवाइडर और बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए कार खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार पांच लोग जख्मी हो गए। मौके से गुजर रहे भाजपा नेता सुनील अग्रहरि ने आसपास के लोगों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकाला और बढ़नी के एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के होने के बाद परिजन उन्हें बलरामपुर ले गए।
घटना के बारे में जानकारी होने के बाद सोमवार सुबह क्षेत्र के सभी पार्टी नेताओं ने आरबीएस ठेकेदार की लापरवाही मानते हुए एसडीएम शोहरतगढ़ को सूचित कर आल पार्टी के नेताओं ने ठेकेदार के खिलाफ हाथों मे तख्तियां लेकर धरने पर बैठ गए। धरनास्थल पर नारेबाजी कर कार्रवाई की मांग की। मौके पर प्रभारी एसडीएम त्रिभुवन को कुमार को ज्ञापन सौंपा। उनके आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ। धरना लगभग दो घंटे तक चला। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ पाठक व भाजपा नेता सुनील अग्रहरि, सपा नेता बदरे आलम, खडकुल्लाह खान, इसरार अहमद, पितंबर, अकबर अली प्रधान हैदर आलम आदि मौजूद थे।
ढेबरुआ प्रभारी थानाध्यक्ष शिवदास गौतम ने बताया कि गाड़ी तीव्र गति में थी। ड्राइवर की लापरवाही से हादसा हुआ है। गाड़ी में सवार तीनों महिलाओं सहित पांचों को चोट आई है जिन्हें बढ़नी में प्राथमिक उपचार के बाद घरवाले अपने साथ ले गए। वहीं कार्यदायी संस्था के ठेकेदार के मैनेजर मुन्ना सिंह ने बताया कि रविवार शाम उन्होंने पुलिया खुदाई के बाद ड्रम रखकर बैरिकेडिंग करवा कर काम बंद करवाने के बाद अपने घर ढेबरुआ आया था। बैरिकेडिंग को अनियंत्रित गाड़ी तोड़ते हुए खाई में गिर गई। इसमें उसका कोई दोष नहीं है। गाड़ी का ब्रेक भी फेल हो सकता है, जो जांच में पता चलेगा।