फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से किशोर की मौत

Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
Siddhartha nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। शनिवार की सुबह 14 वर्षीय किशोर को करंट लग गया। उसे लिए डुमरियागंज न्यू पीएचसी ले जाया गया। मगर उसकी मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ, जब वह घर के बरामदे में लगे लाइट बोर्ड में मोबाइल का चार्जर लगा रहा था।
विज्ञापन

डुमरियागंज नगर पंचायत के हबीबुल्लाह नगर वार्ड निवासी जगराम साहू का 14 वर्षीय बेटा सोनू सुबह करीब 10 बजे मोबाइल को चार्ज करने के लिए घर में ही लगे बोर्ड में चार्जर लगाने लगा। बोर्ड तक न पहुंच पाने के कारण वह लोहे की एक टीन पर चढ़कर चार्जर लगाने लगा। जैसे ही चार्जर को बोर्ड में लगाने के बाद पिन को मोबाइल में लगाने के लिए पकड़ा, उसी समय वह करंट की चपेट में आ गया। उसके धड़ाम से गिरने की आवाज आई। उसके परिवार के लोग वहां पहुंचे। उसे अस्पताल ले जाया गया, मगर उसकी जान नहीं बची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें