फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पात्र गृहस्थी के 99 अपात्र मिले

Wed, 15 Jun 2016 12:37 AM IST
Siddharth Nagar
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पात्र गृहस्थी योजना में गड़बड़ियों को दूर कराने को लेकर विकास खंड शोहरतगढ़ के ग्राम पंचायत महमूदवा ग्रांट व ग्राम पंचायत अतरी में मंगलवार को खुली बैठक हुई। ग्राम पंचायत अधिकारी राधेश्याम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कुल 99 अपात्र मिले।
विज्ञापन


महमूदवा ग्रांट की बैठक में प्रधान अलबेदुन्निशां ने कहा कि सरकारी नियमानुसार जो लोग पात्र गृहस्थी योजना के पात्र हैं, वह अपना हाथ खड़े करें, और गलत तरीके से सूची में नाम शामिल कराने वालों को चिह्नित करें। इस दौरान पात्र गृहस्थी योजना में कुल 845 सूची में दर्ज मिला। इसमें 170 अंत्योदय व 80 अपात्र मिले। ग्राम पंचायत अधिकारी राधेश्याम चौधरी ने 80 अपात्रों की सूची विपणन निरीक्षक/पर्यवेक्षक धामू सिंह को सौंपा।

इसी तरह ग्राम पंचायत अतरी में प्रधान इफ्तेेखार अहमद ने गांव के लोगों से अपात्रों का खुली बैठक में चयन करवाया। इसमें पात्र गृहस्थी योजना के तहत 297 सूची में पजीकृत थे। इसमें 69 अंत्योदय के लाभर्थी थे। ग्रामीणों ने 19 अपात्रों का चयन किया।  
विज्ञापन
इसकी रिपोर्ट ग्राम पंचायत अधिकारी ने विपणन निरीक्षक धामू सिंह को सौंपी। बैठक में प्रधान प्रतिनिधि अबू शहमा, कोटेदार मुस्तफा, हरिकिशुन लाल सहित व ग्रामवासी मोहम्मद एहिया, मोहम्मद रईस, बबलू, हैदर अली, शाकिर अली, दीपक, कमलेश चौहान, फिरोज, चुल्हई, कल्लू, गुरु प्रसाद, रामधनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें