इंटरमीडिएट के 968 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
सिद्धार्थनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा में बृहस्पतिवार को दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की भौतिक विज्ञान और अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा हुई। इसमें 968 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। सचल दस्ता और स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने परीक्षा का निरीक्षण किया।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जिले के 101 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा चल रही है। बृहस्पतिवार को दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की अर्थशास्त्र और भौतिक विज्ञान विषय की परीक्षा थी। इसमें 14899 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 968 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले ही परीक्षार्थी पहुंच गए थे। गेट पर चेकिंग करने के बाद एक-एक करके परीक्षार्थियों को अंदर प्रवेश दिया गया। सीसी कैमरे के निगरानी में परीक्षा हुई। स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ ही सचल दस्ता ने भी केंद्र का निरीक्षण किया। इस संबंध में डीआईओएस अवधेश नरायन ने बताया कि परीक्षा नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराई जा रही है।