फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल से नहीं साफ हुई पानी की टंकी

Wed, 08 Aug 2018 11:27 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
water tank
विज्ञापन
बांसी। जवाहर नवोदय विद्यालय बसंतपुर बांसी के छात्रों द्वारा दिए गए शिकायती पत्र को गंभीरता से लेते हुए बुधवार को एसडीएम बांसी प्रबुद्ध सिंह ने जवाहर नवोदय विद्यालय का जायजा लिया। वहीं, विद्यालय की तमाम कमियां उजागर होने पर उसे अविलंब दुरुस्त कराकर सारी व्यवस्था चाक-चौबंद करने का प्राचार्य को निर्देश दिया।
विज्ञापन


बता दें कि मंगलवार की देर शाम जवाहर नवोदय विद्यालय बसंतपुर के लगभग 12 छात्रों ने एसडीएम बांसी को शिकायती पत्र देकर मांग की थी कि नवोदय विद्यालय में प्रकाश, भोजन, पेयजल, शौचालय, सफाई व्यवस्था, बिजली ड्रेस में गुणवत्ता का भाव आदि तमाम समस्याओं को लेकर उसके तत्काल निदान करने की मांग छात्रों ने की थी। जिसे काफी गंभीरता से लेते हुए एसडीएम बांसी ने बुधवार की सुबह 10 बजे सारी शिकायतों की जांच के लिए नवोदय विद्यालय पहुंचे।
उन्होंने पाया कि कक्षा में एक ही वल्ब जलता है। जिससे कम रोशनी के चलते बच्चों को पढ़ने में असुविधा हो रही है। हॉस्टल का टॉयलेट ठीक नहीं है। खाने की गुणवत्ता में कमी पाई गई।
विज्ञापन


बच्चों की शिकायत के अनुसार स्मार्ट क्लासेज नहीं चलते पाए गए। हॉस्टल के पूरे परिसर में घास और अन्य खरपतवार जंगल के रूप में पाए गए। बिजली न रहने पर जनरेटर न चलना पाया गया। मेन ओवरहेड टैंक की सफाई 2 साल से नहीं हुई है, जिसको भी सही पाया गया साथ ही साथ पानी की टोटी में करंट उतरने की भी जांच की गई । एसडीएम प्रबुद्ध सिंह ने जवाहर नवोदय विद्यालय की प्राचार्य को निर्देश दिया कि सारी व्यवस्थाओं को अविलंब चाक-चौबंद किया जाए तथा छात्रों को हो रही असुविधा को ध्यान में रखते हुए पेयजल भोजन और बिजली पर विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही साथ जांच की रिपोर्ट डीएम को सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें