जिले में 87 और लोग कोरोना संक्रमित मिले
सिद्धार्थनगर। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। मंगलवार को 87 और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इन लोगों को स्वास्थ्य टीम ने सभी को होम आइसोलेट करा दिया। संक्रमित मिले लोगों के संपर्क में आने वालों के भी सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं।
जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार को इटवा ब्लॉक क्षेत्र में 39 लोग कोरोना संक्रमित मिले। भनवापुर क्षेत्र में 16 कोरोना संक्रमित मिले। खेसरहा क्षेत्र में 10 संक्रमित मिले। खुनियांव क्षेत्र में आठ संक्रमित मिले। नौगढ़ क्षेत्र में तीन संक्रमित मिले।
शोहरतगढ़ में एक संक्रमित मिला। बर्डपुर और डुमरियागंज क्षेत्र में एक-एक व्यक्ति के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। डिप्टी सीएमओ डॉ. सौरभ चतुर्वेदी ने बताया कि जिले में 87 और लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य टीम ने उन्हें होम आइसोलेट करा दिया है। किसी की हालत गंभीर नहीं है। उनके संपर्क में आने वालों की भी जांच कराई जा रही है।