फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर-परीक्षार्थियों से भरी बोलेरो पलटी, प्रधानाचार्य समेत दो छात्राओं की मौत

Tue, 13 Feb 2018 11:18 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
बढ़नी-इटवा मार्ग पर तकियवा गांव के पास मंगलवार सुबह हुए परीक्षार्थियों से भरी बोलेरो पलट गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटवा (सिद्धार्थनगर)। बढ़नी-इटवा मार्ग पर तकियवा गांव के पास सोमवार सुबह परीक्षार्थियों से भरी बोलेरो असंतुलित होकर पलट गई। हादसे में ग्रामीण जनता लघु माध्यमिक विद्यालय, परसा के प्रधानाचार्य समेत दो छात्राओं की मौत हो गई। बोलेरो सवार एक शिक्षक और सात अन्य परीक्षार्थी भी घायल हो गए। इटवा सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर एक छात्रा को लखनऊ रेफर कर दिया गया। सभी परीक्षार्थी हाईस्कूल गणित की परीक्षा देने परसा से 40 किलोमीटर दूर कुनगाई जा रहे थे। बताया जा रहा है कि हादसा तेज रफ्तार बोलेरो का टायर फटने से हुआ। पुलिस ने बोलेरो चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


बस्ती के सतासगढ़ गांव निवासी जगदीश त्रिपाठी (55) परसा स्थित ग्रामीण जनता लघु माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य थे। विद्यालय के आठ परीक्षार्थियों को लेकर वह किराए की बोलेरो से इटवा के रामजानकी इंटर कॉलेज गिरधरपुर कुनगाई में बने केंद्र पर उन्हें हाईस्कूल की गणित की परीक्षा दिलाने जा रहे थे। उनके साथ शिक्षक रवींद्र त्रिपाठी भी थे। पचऊथ निवासी नियाज बोलेरो चला रहा था। बढ़नी-इटवा मार्ग पर तकियवा गांव के पास अचानक सामने आए सियार को बचाने की कोशिश में चालक ने ब्रेक लगाया और इसी बीच बोलेरो का अगला टायर फट गया। अनियंत्रित बोलेरो पलटते हुए सड़क किनारे खाई में चली गई।

चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बोलेरो में फंसे छात्रों-शिक्षकों को बाहर निकाला। हादसे में घायल प्रधानाचार्य जगदीश त्रिपाठी और शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के लोहटी गांव निवासी छात्रा रीना चौधरी (17) पुत्री रामनिवास की मौके पर ही मौत हो गई। चंपापुर गांव निवासी रामवृक्ष निगम की पुत्री सरिता निगम (16) ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले जाते समय दम तोड़ दिया। अन्य घायलों को इटवा सीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने नीतू चौधरी (16) को बस्ती रेफर कर दिया। यहां से बाद में उसे इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया। घटना के बाद भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। एसओ इटवा अनिल कुमार पांडेय के मुताबिक सभी घायलों का उपचार चल रहा है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें