70 बच्चों को लगा कोरोनारोधी टीका
पकड़ी बाजार। जोगिया ब्लॉक क्षेत्र के रामलखन जायसवाल जूनियर हाईस्कूल भटमला में स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार को टीकाकरण शिविर लगाया। इसमें 12-14 वर्ष उम्र के 70 बच्चों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया।
रामलखन जायसवाल जूनियर हाईस्कूल भटमला पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कैंप में 70 स्कूली बच्चों को टीका लगाया गया। प्रधानाचार्य अजय कुमार यादव का कहना है कि इस टीका के प्रति यहां के बच्चों को जागरूक किया गया है। इसकी वजह से विद्यालय के बच्चे अपनी-अपनी बारी से यहां पर टीका लगवाने के लिए आ रहे हैं। इस दौरान प्रबंधक ओमप्रकाश जायसवाल, एएनएम चंद्रावती देवी उपस्थित थे। संवाद