फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

98 आरक्षियों ने लिया देश सेवा का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
98 आरक्षियों ने लिया देश सेवा का संकल्प
विज्ञापन

पासिंग आउट परेड में डीएम व एसपी ने ली सलामी
प्रशिक्षु आरक्षियों को प्रमाणपत्र देकर किया गया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। पुलिस लाइंस में बुधवार को पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। इसमें ट्रेनिंग पूरी करने वाले 98 प्रशिक्षु आरक्षियों को देश सेवा और कर्तव्य पूरा करने का संकल्प दिलाया गया। ट्रेनिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आरक्षियों को सम्मानित किया गया। डीएम दीपक मीणा और एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने परेड की सलामी ली।
विज्ञापन

दीक्षांत परेड समारोह में सम्मिलित हुए कुल 98 प्रशिक्षु आरक्षियों को पद एवं पद की गरिमा एवं कर्तव्यों के प्रति सजगता तथा सेवाभाव की शपथ दिलाई गई। दीक्षांत समारोह में सम्मिलित रिक्रूट आरक्षी 31 मई से 27 जून तक रिजर्व पुलिस लाइंस जनपद में ही प्रारम्भिक प्रशिक्षण जेटीसी प्राप्त किए। 28 जून से रिजर्व पुलिस लाइंस जनपद सिद्धार्थनगर में 100 रिक्रूट आरक्षियों का प्रशिक्षण शुरू हुआ। इसमें चेस्ट नंबर 46 तथा चेस्ट नंबर 51 प्रशिक्षण अवधि में ही किन्हीं कारणों से अनुपस्थित हो गए। शेष 98 रिक्रूट आरक्षियों ने प्रशिक्षण लिया। इसमें साक्षात्कार सहित अन्य परीक्षाएं समय-समय पर हुईं, जिसमें सभी उत्तीर्ण पाए गए। परेड में डीएम दीपक मीणा ने कहा कि सभी रिक्रूट आरक्षी बड़े ही मनोयोग एवं निष्ठा के साथ कर्तव्य परायणता के पथ पर आगे बढ़ते हुए सभी परीक्षाओं को उत्तीर्ण किए हैं। ये सभी बहादुर जवान, ऊर्जावान जिज्ञासु हैं। आशा ही नहीं, अपितु पूर्ण विश्वास है कि ये रिक्रूट आरक्षी अपने कर्तव्य का बेहतर ढंग से निर्वहन करेंगे। एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने कि राष्ट्र और समाज के प्रति पुलिस की बड़ी जिम्मेदारी है। पुलिस के जवानों को अपनी वर्दी के सम्मान के प्रति हमेशा सजग रहना चाहिए। इस दौरान अलग-अलग ट्रेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आरक्षियों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान एएसपी सुरेशचंद रावत सहित सभी सीओ, थानाध्यक्ष और अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें