फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ रहा कोरोना संक्रमण, तीन और की रिपोर्ट पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़ रहा कोरोना संक्रमण, तीन और की रिपोर्ट पॉजिटिव
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिले में कोरोना संक्रमण फिर बढ़ने लगा है। मंगलवार को तीन और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसमें एक बांसी और दो डुमरियागंज के रहने वाले हैं। इसमें दो दिल्ली घूमने गए थे। एक की ट्रेवल हिस्ट्री अभी नहीं मिल पाई है।
जिले में मंगलवार को कोरोना संक्रमितों की संख्या चार हो गई है। इसके पहले विदेश से आया उसका क्षेत्र के पोखरभिंडा गांव के युवक की रिपोर्ट ओमिक्रॉन पॉजिटिव पाई गई थी। मंगलवार को कोरोना संक्रमित मिले तीनों लोगों की जीनोम सिक्वेंसिंग जांच के लिए नमूने भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

बेंवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार कोरोना जांच के दौरान हल्लौर की रहने वाली गर्भवती कोरोना पॉजिटिव पाई गई। साथ ही एक व्यक्ति भी संक्रमित मिला है। दोनों को होम आइसोलेट करा दिया गया। वहीं बांसी क्षेत्र का एक व्यक्ति भी पॉजिटिव मिला है। बस्ती रेलवे स्टेशन पर हुए एंटीजन टेस्ट में बांसी के व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि डुमरियागंज के एक अन्य व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम रात में ही उसके घर के लिए रवाना हो गई। तीनों को होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

बेंवा सीएचसी अधीक्षक डॉ. आरजी सिंह ने बताया कि मंगलवार को सीएचसी पर 17 लोगों की कोरोना जांच की गई। इसमें हल्लौर गांव की एक गर्भवती महिला स्वास्थ्य जांच कराने के लिए आई हुई थी। जांच के दौरान उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसे घर भेज कर होम आईसोलेट करा दिया गया है। इसके अलावा एक व्यक्ति की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि मंगलवार को जिले में तीन व्यक्तियों की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। पूरी तरह सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें