68 पुलिसकर्मियों का बदला कार्यक्षेत्र, कई चौकी प्रभारी हटे
सिद्धार्थनगर। पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा। एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने जनहित में 12 एसआई, 20 एचसीपी व 36 कांस्टेबल का स्थानांतरण किया। इसमें कई चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।
एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने कुछ दिन पहले बड़े पैमाने पर पुलिसकर्मियों का तबादला किया था, इसमें शोहरतगढ़ थाने के अधिकांश पुलिसकर्मी भी हटा दिए गए थे। पुलिस महकमे में हेरफेर की कवायद शनिवार को भी जारी रही और एसपी ने 68 पुलिसकर्मियों का एकमुश्त स्थानांतरण कर दिया। इसमें सिद्धार्थनगर के नौगढ़, खेसरहा थाने के सकारपार, मोहाना के ककरहवा, त्रिलोकपुर के बिस्कोहर चौकी प्रभारियों का भी फेरबदल हुआ। साथ पांच महिला कांस्टेबलों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। स्थानांतरण की सूची में जोगिया, ढेबरूआ, पथरा आदि थानों के एसआई बदले गए हैं।