फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की पांचों सीटों पर 64 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की पांचों सीटों पर 64 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
विज्ञापन

: 14 फरवरी को होगी नामांकन पत्रों की जांच, 16 को नाम वापसी व तीन को मतदान
: शोहरतगढ़ में सर्वाधिक 19 प्रत्याशी हैं मैदान में, इटवा में है सबसे कम नौ प्रत्याशी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार को समाप्त हो गई, जिले के सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों में 64 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इनमें शोहरतगढ़ से सर्वाधिक 19 प्रत्याशी और इटवा में सबसे कम नौ प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इन नामांकन पत्रों की 14 फरवरी को जांच होगी और 16 फरवरी को नाम वापसी होगी। छठवें चरण में शामिल जिले में तीन मार्च को मतदान होगा, जिसका 10 मार्च को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा।
सबसे कम इटवा से नौ प्रत्याशियों ने किया पर्चा दाखिल
इटवा से सपा प्रत्याशी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय, भाजपा प्रत्याशी विधायक डॉ सतीश चंद्र द्विवेदी, कांग्रेस प्रत्याशी अरशद खुर्शीद, बसपा प्रत्याशी हरिशंकर सिंह, इटवा से पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया से अमित कुमार मिश्र, बहुजन मुक्ति पार्टी से राम प्रकाश, निर्दल राम सिंह मनई, आम आदमी पार्टी से करम हुसैन, जन अधिकार पार्टी के रमेश कुमार गौतम ने पर्चा दाखिल किया है।
विज्ञापन

---------------
डुमरियागंज से 13 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
डुमरियागंज से भाजपा प्रत्याशी विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, सपा प्रत्याशी सैय्यदा खातून, कांग्रेस से कांती पांडेय, बसपा से अशोक कुमार तिवारी, आम आदमी पार्टी से इमरान लतीफ, एआईएमआईएम से इरफान अहमद मलिक, मित्रसंघ से शैलेंद्र उर्फ राजू श्रीवास्तव, निर्दल राजेश कुमार अग्रहरि, रिपब्लिकन बहुजन सेना से अब्दुल अन्नान चौधरी, जनता दल युनाइटेड से पवन कुमार, निर्दल रामउग्रह, बहुजन महा पार्टी से शैलेंद्र कुमार, निर्दलीय करिमुल्लाह ने पर्चा दाखिल किया है।
-----------------
बांसी से भी उतरे 13 प्रत्याशी
बांसी से भाजपा प्रत्याशी विधायक जयप्रताप सिंह, सपा प्रत्याशी नवीन उर्फ मोनू दुबे, बसपा प्रत्याशी राधेश्याम पांडेय, कांग्रेस प्रत्याशी किरन शुक्ला, आम आदमी पार्टी प्रत्याशी प्रदीप पांडेय, सबका दल युनाइटेड से शकुंतला देवी, भारतीय एकलव्य पार्टी से दिनेश, अखिल भारतीय सोसलिस्ट पार्टी से सर्वेश त्रिपाठी, अभय समाज पार्टी से रूनमती निषाद, निर्दल फखरुद्दीन, रामभवन सिंह लोधी, बहुजन महा पार्टी से हरिशंकर दुबे, एआईएमआईएम शई मोहम्मद ने पर्चा दाखिल किया है।
--------------
कपिलवस्तु से 10 प्रत्याशी मैदान में
कपिलवस्तु से सपा प्रत्याशी व पूर्व विधायक विजय पासवान, भाजपा प्रत्याशी विधायक श्यामधनी राही, बसपा प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद कन्नौजिया, कांग्रेस के देवेंद्र कुमार उर्फ गुड्डू, आम आदमी पार्टी प्रत्याशी महेश कुमार राव, कपिलवस्तु से समझदार पार्टी से भालू उर्फ संजय प्रसाद, सबका दल युनाइटेड से भग्गन, निर्दल पिंगल प्रसाद, बहुजन महा पार्टी से संजय कुमार, बहुजन मुक्ति पार्टी से शंभू प्रसाद ने पर्चा दाखिल किया है।
विज्ञापन

---------------
शोहरतगढ़ में सर्वाधिक 19 प्रत्याशी
शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी राधेरमण त्रिपाठी, भाजपा एवं अपना दल एस गठबंधन से विनय वर्मा, आजाद समाज पार्टी से विधायक चौधरी अमर सिंह, सपा एवं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी गठबंधन से प्रेम चंद कश्यप, कांग्रेस से पूर्व विधायक चौधरी रविंद्र प्रताप उर्फ पप्पू चौधरी, अखिल भारत हिंदू महासभा से दिवाकर विक्रम सिंह, राष्ट्रवादी जनशक्ति पार्टी से जिलाजीत, जन अधिकार पार्टी से दुर्गावती, विकासशील इंसान पार्टी से रामविनेश निषाद, आम आदमी पार्टी प्रत्याशी शरद कुमार श्रीवास्तव, जनाधिकार पार्टी से मो. सरफराज अंसारी, जनता दल युनाइटेड से ओमप्रकाश गुप्ता, इंडियन नेशनल पार्टी से किरन निषाद, बहुजन महा पार्टी से विद्यानंद भास्कर और निर्दलीय पर्चा दाखिल करने वालों में शिवसागर यादव, शिवस्वरूप पांडेय, बृजवासिनी, ध्रुप और सुरेंद्र नरायण शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें