फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैर मान्यता प्राप्त 210 विद्यालयों को नोटिस, 70 बंद कराया

Sat, 12 May 2018 11:29 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सरकार के निर्देश पर जिले में बिना मान्यता वाले स्कूलों के खिलाफ शिक्षा विभाग द्वारा सख्त कदम उठाया जा रहा है। निर्देश का पालन करते हुए विभाग ने अब तक 210 विद्यालयों को चिह्नित कर नोटिस जारी किया है। वहीं 70 विद्यालयों को बंद करा दिया गया है। लिहाजा इस सख्त कदम से विद्यालय संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन


जिले में बिना मान्यता के कस्बों व चौराहों पर दुकान की तरह से स्कूल संचालित हो रहे थे। बेहतर शिक्षा का दावा करके अभिभावकों से मोटी रकम वसूली जा रही थी। इसमें कई ऐसे विद्यालय थे, जो हर वर्ष किताबों को बदलवा देते हैं और कमीशन के चक्कर में विद्यालय से ही किताब भी खरीदने को विवश करते थे। सूबे में नई सरकार बनने के बाद से मामला संज्ञान में लिया गया और ऐसे में गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों को बंद कराने का निर्देश दिया।
विभाग ने विद्यालयों की जांच शुरू की तो पता चला कि जिले में 210 विद्यालय बिना मान्यता प्राप्त है। इस पर विभाग ने सभी को नोटिस जारी करते हुए 70 विद्यालय बंद कराए। विभागीय जांच शुरू होने के बाद विद्यालय संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। कई स्थानों पर जांच के डर से पहले ही विद्यालय बंद कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


बोले जिम्मेदार
बिना मान्यता वाले विद्यालयों को बंद कराने की कार्रवाई की जा रही है। अभी जांच जारी है। आगे भी कार्रवाई की जाएगी। जिन स्कूलों को बंद कराया गया है, वहां के बच्चों को पास के परिषदीय स्कूलों में संबद्ध कराया जा रहा है। इस संबंध में बीईओ और संकुल प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

-मनिराम सिंह, बीएसए, सिद्धार्थनगर ।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें