फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आकर कक्षा पांच की छात्रा की मौत

Tue, 12 Mar 2019 10:51 PM IST
brijesh kumar ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
पथरा क्षेत्र के बगवा प्रथम गांव में रोते मृतक के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पथरा। थाना क्षेत्र के बनगवा प्रथम गांव में मंगलवार की सुबह छत एक छात्रा कपड़ा सुखाने के लिए छत कर गई थी। इस बीच वह करंट की चपेट में आ गई। इसकी वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के बनगवा प्रथम गांव निवसी सबिता (13) पुत्री रामवृक्ष जो कक्षा पांच की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह तकरीबन साढ़े नौ बजे वह कपड़ा सुखाने के लिए नवनिर्मित सीढ़ियों से चढ़कर छत पर जा रही थी। इस दौरान घर में विद्युत सप्लाई आ गई। जिसकी चपेट में सबिता आ गई। जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचकर उसे बचाने की कोशिश करते वह सीढ़ी से चिपक चुकी थी। आनन-फानन में परिजनों ने उसे बांसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां देखते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बगैर पुलिस को सूचना दिए उसका अंतिम संस्कार कर दिया। इस संबंध में एसओ राजेश कुमार दुबे ने बताया कि बिजली से मौत के मामले में किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें