फोटो-51, 52, 53
सदर तहसील में डीएम ने सुनी समस्याएं, सिर्फ 13 का मौके पर हो सका निस्तारण
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। संपूर्ण समाधान दिवस में मंगलवार को अपनी समस्याओं को लेकर समाधान की आस में आए 270 फरियादियों को निराश होकर लौटना पड़ा। सिर्फ 13 शिकायतें ही मौके से निस्तारित हो सकीं।
सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी दीपक मीणा ने की। यहां कुल 117 शिकायतें आईं। यहां छह शिकायतों का निस्तारण हो सका। डीएम ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप गरीबों, असहायों को उचित एवं त्वरित न्याय दिलाये जाने की कार्रवाई सुनिश्चित करें। आईजीआरएस के लंबित शिकायतों को समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने की हिदायत दी। एसपी डॉ. धर्मबीर सिंह, सीएमओ डॉ. आरके मिश्र, डीएफओ आकाश दीप बधावन आदि मौजूद रहे।
इटवा में उपजिलाधिकारी त्रिभुवन प्रसाद की अध्यक्षता में कुल 45 मामले आए। इसमें एक मामला ही निस्तारित हो सका। सीओ पुलिस श्रीयश त्रिपाठी, बीडीओ सौरभ कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।
बांसी में सीडीओ हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में समस्याएं सुनी गईं। यहां आए 51 मामलों में दो का निस्तारण हुआ। एसडीएम प्रबुद्ध सिंह, तहसीलदार सत्येंद्र कुमार सिंह आदि मौजूद थे ।
शोहरतगढ़ में तहसीलदार अरविंद कुमार की मौजूदगी में 29 मामले आए। यहां एक भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। डुमरियागंज प्रतिनिधि, के मुुताबिक उपजिलाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद की मौजूदगी में 41 मामले आए। इसमें से मौके पर चार का निस्तारण हुआ।
शौचालय का डीएम ने किया निरीक्षण
नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर द्वारा निर्मित कराए गए सार्वजनिक शौचालय एवं स्नानागार का जिलाधिकारी दीपक मीणा, एसपी डॉ. धर्मबीर सिंह ने निरीक्षण किया गया। शौचालय का निर्माण गुणवत्तायुक्त नहीं मिला। इस पर डीएम ने संबधित अधिकारी को सुधार कराने की हिदायत दी।
पहले पति को मार डाला, अब हमें मारना चाहते हैं
- तहसील दिवस में शिकायती पत्र देकर महिला ने लगाई गुहार
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के रोवांपार गांव की एक महिला ने कुछ लोगों से जान खतरा बताते हुए डीएम व एसपी से गुहार लगाई है। उसने मंगलवार को तहसील दिवस में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
दिए गए शिकायती पत्र में गांव निवासी दुखना पत्नी किशोरी ने कहा है कि कुछ लोगों ने फर्जी से तरीके से भूमि का बैनामा करा लिया है। अब जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। एक दर्जन से अधिक लोगों ने बारी-बारी से साजिश करके खेती की भूमि को कब्जा कर लिया। इसके बाद 19 जनवरी को पति की हत्या करके शव को रेलवे टै्रक पर फेक दिया था। अब बच्चे और हमारे जान के पीछे लोग पड़े हुए हैं। हत्या करना चाहते हैं। सोमवार की सुबह जमीन के टुकड़े को कब्जा करने लगे। जब विरोध किया तो जान से मारने की धमकी भी दी। मामले की जांच करते हुए कार्रवाई की जाए। शिकायती पत्र मिलने के बाद एसपी डॉ. धर्मबीर सिंह ने सदर पुलिस को जांच का निर्देश दिया है।