हाईस्कूल और इंटर में तीन हजार ने छोड़ी परीक्षा
- जिले के 101 केंद्रों पर आयोजित हुई यूपी बोर्ड की परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित बोर्ड परीक्षा में सोमवार सुबह प्रथम पाली में हाईस्कूल की विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। जबकि, दूसरी पाली में इंटरमीडियट की गणित और जीव विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। इसमें 3,112 परीक्षार्थियों परीक्षा छोड़ दी।
सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्टे्रट की निगरानी में परीक्षा हुई। जिले के 101 परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड की परीक्षा चल रही है। नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए हर केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात हैं। सोमवार प्रथम पाली में सुबह आठ बजे हाईस्कूल विज्ञान विषय की परीक्षा थी। इसमें 30,706 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें 2,220 ने परीक्षा छोड़ दी। सुबह की ही पाली में इंटरमीडियट समाजशास्त्र, शिक्षाशास्त्र विषय की परीक्षा थी। इसमें 1,578 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 148 ने परीक्षा छोड़ी। वहीं, दूसरी पाली में इंटरमीडियट की जीवन विज्ञान और गणित विषय की परीक्षा थी। इसमें 13,789 बच्चे पंजीकृत थे। 744 ने परीक्षा छोड़ दी। सचल दस्ते ने सभी केंद्रों का निरीक्षण किया। इस संबंध में डीआईओएस अवधेश नरायन मौर्य ने बताया कि परीक्षा नकल विहीन संपन्न कराई जा रही है। कहीं किसी प्रकार की गड़बड़ी की शिकायती नहीं मिल रही है।