उसका के लक्षनपुर गांव के पास ट्रक में मिले पशु। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
ट्रक से 29 पशु बरामद, तीन मृत मिले
- उसका थाना क्षेत्र के लक्षनपुर गांव के पास लावारिस मिली ट्रक
- पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर पशुओं को पहुंचाया गोशाला
संवाद न्यूज एजेंसी
उसका बाजार। उसका थाना क्षेत्र के गोरखपुर-सिद्धार्थनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लक्षनपुर के पास बृहस्पतिवार रात सड़क के किनारे खड़े ट्रक में 29 गोवंशीय पशु मिलने सनसनी फैल गई। इन्हें पैर और गले में रस्सी से बांधा गया था। इनमें से तीन गोवंशीय की मौत हो चुकी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पशुओं को गोशाला पहुंचाया।
लक्षनपुर गांव के खड़े ट्रक का अगला हिस्सा गोरखपुर की तरफ था, जिससे पता चल रहा था कि वह सिद्धार्थनगर की ओर से आ रहा था। ग्रामीणों ने पशुओं के रंभाने की आवाज सुनने पर ट्रक के पास गए तो देखा कि ट्रक में कई गोवंशीय हैं। इन्हें पैर और गले में रस्सी से बांधा गया है। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। चालक और परिचालक की तलाश शुरू की। ग्रामीणों ने बताया कि जब वह लोग ट्रक के तरफ जा रहे थे तो उन्होंने देखा कि दो तीन लोग तेजी से उसका की तरफ भाग रहे हैं। अनुमान लगाया कि ट्रक खराब होने या तेल खत्म होने के वजह से उन्होंने ट्रक को वहीं छोड़कर फरार हो गए। मौके पर पहुंचे एसओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि सभी गोवंशीय को नगर पंचायत स्थित गोशाला में भेज दिया गया है। पुलिस पता लगाने में जुटी है कि यह गोवंशीय कहां से लाये जा रहे थे। ट्रक को कब्जे में लेकर उसके मालिक का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही पशु तस्करों को पुलिस पकड़ने में सफल होगी।