फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती से लोग त्रस्त
विज्ञापन

निर्धारित 18 घंटे के सापेक्ष 10 घंटे भी नहीं मिल रही बिजली
बार-बार लोकल फॉल्ट का हवाला देकर काटी जा रही सप्लाई
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रही बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। निर्धारित 18 घंटे के सापेक्ष 10 घंटे से भी कम बिजली सप्लाई ग्रामीण क्षेत्रों में मिल रही है। वहीं निगम बिजली कटौती के लिए बार-बार लोकल फॉल्ट का हवाला देकर पल्ला झाड़ लेता है।
उसका, बर्डपुर, लोटन व जोगिया आदि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली सप्लाई की हालत बदतर है। शासन के तरफ से ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली सप्लाई निर्धारित की गई है, लेकिन जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 10 घंटे से अधिक सप्लाई नहीं मिल पा रही है। उसका क्षेत्र निवासी राजेश कुमार, हरिश्चंद्र, उमेश चंद, भवानी प्रसाद व मुमताज का कहना है कि बिजली सप्लाई की हालत यह है कि दिन व रात में कोई शेड्यूल निर्धारित नहीं है। बिजली कब आएगी और कब कट जाएगी, इसका पता नहीं चल पाता है। यहां तक की कभी-कभी पूरी रात व दिन बिजली गुल रहती है। निगम के अधिकारियों से पूछने पर कभी बताया जाता है बिजली के पोल पर लगा इंसुलेटर खराब हो गया था बदला जा रहा है, कभी तार टूटने और कभी ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण बिजली सप्लाई बाधित रहती है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में बिजली के जर्जर तारों को बदलने के साथ ही बिजली सप्लाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। अधिशासी अभियंता विद्युत निगम आरके कुशवाहा का कहना है कि निर्धारित शेड्यूल के तहत बिजली सप्लाई दी जा रही है, जहां भी लोकल फॉल्ट के चलते सप्लाई बाधित होती है, तत्काल मरम्मत कर सप्लाई चालू कराई जाती है।
विज्ञापन

कटौती से शहरवासी भी हैं हलकान
पांच दिनों से लोकल फॉल्ट के चलते पुरानी नौगढ़ समेत शहर के कई मोहल्लों में 12-12 घंटे बिजली गुल रहती है। रात में बिजली गुल होने से लोग सड़क पर टहलते हुए रात बिताने को मजबूर रहे। हालत यह हो गई थी कि लोगों के घरों के इनवर्टर डिस्चार्ज हो गए थे और टंकियों में पानी न होने से लोगों को रोजमर्रा के कार्य करने में परेशानी हो रही है। साथ ही लोगों के मोबाइल डिस्चार्ज हो गए थे।
विज्ञापन

छह माह से ट्रांसफार्मर खराब, उपभोक्ता परेशान
शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के सेखुइया गांव के टोला लमुइया का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के सेखुइया गांव के टोला लमुइया में लगा ट्रांसफार्मर छह माह से खराब पड़ा है। जिससे गांव के लोगों को इस उमस भरी गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सेखुइया गांव के टोला लमुइया में लगा ट्रांसफार्मर छह माह पूर्व खराब हो गया था। इसके बाद से गांव में बिजली आपूर्ति बाधित है। इस बीच लोगों ने कई बार जिम्मेदारों से अवगत भी कराया, लेकिन समस्या समाधान पर किसी ने ध्यान नहीं दिया है। ट्रासंफार्मर खराब हुए करीब छह माह का वक्त गुजर चुका है, लेकिन जिम्मेदार बेखबर हैं। गांव के रामचंद्र आसरे, शिव कुमार, राम बहादुर, छिपाने यादव, राम अचल, रामलौटन, जोखन चिनगुद यादव, मुराली यादव, राम बहादुर, अज्ञाराम, दिनेश, रामनरायन, बृजलाल, सर्वजीत आदि ने खराब पड़े ट्रांसफार्मर को बदलवाने की मांग की है। जिससे लोगों को इस गर्मी से निजात मिल सके। इस संबंध में पकड़ी फीडर के जेई सरेन्द्र कुमार का कहना है कि इस बारे में कोई सूचना नहीं मिली है। पता लगाकर इसे बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें