20 थाना क्षेत्रों में लगेंगी पटाखे की 250 दुकानें
सिद्धार्थनगर। दीपावली के लिए पटाखे की दुकानें सजने लगी हैं। जिले के 20 थाना क्षेत्र में 250 पटाखा की अस्थाई दुकानों को खोलने का लाइसेंस जारी हुआ है। आग से बचाव के पुख्ता इंतजाम के साथ ही दुकानें खोलने की इजाजत मिली है। यहां पर सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस का पहरा रहेगा।
जिले में पटाखे की दुकान लगाने के लिए अस्थाई दुकानों का लाइसेंस हुआ है। ये दुकानें तीन दिन लगेंगी। सिद्धार्थनगर थाना में बीएसए ग्राउंड में 37 दुकानें, उसका क्षेत्र में में पकड़ी माल गोदाम में 21 दुकानें, कपिलवस्तु के अलीगढ़वा मैदान एक दुकान, लोटन के लोटन-ठोठरी तिराहे पर चार दुकानें खुलेंगी। शोहरतगढ़ के बानगंगा रोड तहसील मैदान में 28 दुकान, ढेबरुआ के चट्टी बाजार में 22, कठेला समय माता थाना के कठेला कस्बे से बाहर एक दुकान, चिल्हिया थाना क्षेत्र के सिरवत, उदयराजगंज और कंदवा में 12 दुकानों के लिए लाइसेंस जारी हुआ है। बांसी माघमेला मैदान में 40 दुकानें, जोगिया क्षेत्र के बाग में 12 दुकानें, खेसरहा के तेलौरा बाग में एक दुकान, शिवनगर डिड़ई के तिलौली बाग में पांच दुकानें, डुमरियागंज के हल्लौर बाग में पांच दुकानें, त्रिलोकपुर के बिस्कोहर चौकी के पास मैदान में नौ दुकानें होंगी।
भवानीगंज और पथरा बाजार थाना क्षेत्र में एक भी दुकान नहीं है। इटवा थाना क्षेत्र के रामलीला मैदान में 21 दुकानें, गोल्हौरा के जिगिनिहवा में 11 दुकानें और मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के चेतिया चौकी के पास बाग में पांच दुकान लगेंगी। इसके अलावा जिले के विभिन्न 21 स्थायी लाइसेंस दुकानें हैं। इस संबंध में एएसपी सुरेशचंद रावत ने बताया कि पटाखे की दुकान जहां पर रहेंगी, वहां पर आग के बुझाने का पर्याप्त इंतजाम किया गया है। साथ ही हर स्थान पर सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे।