फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कालेज के लिए 25.89 एकड़ भूमि चिह्नित

Sat, 12 May 2018 11:23 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
medical
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिला चिकित्सालय को उच्चीकृत कर मेडिकल कॉलेज बनाए जाने की कवायद तेज हो गई है। शासन से मिले पत्र के बाद जिला प्रशासन ने जिला अस्पताल समेत आसपास के क्षेत्रों में उपलब्ध 25.89 एकड़ भूमि चिह्नित कर ली है। डीएम ने यह प्रस्ताव उच्चाधिकारियों को भेज दिया है। प्रस्तावित भूमि की स्वीकृति मिलने के साथ ही मेडिकल कॉलेज की सौगात मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए 26 मार्च 2018 को भूमि संबंधी प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। इसके बाद दोबारा पत्र भेजकर प्रस्तावित भूमि की खतौनी व नक्शा आदि रिपोर्ट मांगी गई थी। जिलाधिकारी कुणाल सिल्कू ने एसडीएम सदर की रिपोर्ट के आधार पर मेडिकल कॉलेज के निर्माण हेतु ग्राम मुड़िला में संयुक्त जिला अस्पताल की 17.34 एकड़ व मौके पर रिक्त 08.55 एकड़ भूमि यानी कुल 25.89 एकड़ भूमि मेडिकल कॉलेज के लिए प्रस्तावित की है। जिलाधिकारी ने बताया कि भूमि का चिह्नित कर प्रस्ताव भेजकर अग्रिम कार्रवाई के लिए अनुरोध किया गया है।

छह वर्ष से मेडिकल कॉलेज पाने की हसरत
नेपाल सीमा से सटे सिद्धार्थनगर जनपदवासियों को मेडिकल कॉलेज पाने की हसरत छह वर्ष से पूरी नहीं हो पा रही है। पूर्व में सपा की सरकार बनने के बाद इटवा के पूर्व विधायक व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने प्रयास किया। इसके लिए मुख्यालय के सनई तिराहे के पास भूमि भी देखी गई, पर काश्तकारों की सहमति न बनने से मामला अधर में पड़ गया। लिहाजा मेडिकल के बजाए कपिलवस्तु में सिद्धार्थ विवि स्थापना की दिशा में निर्णय लेते हुए मूर्त रूप दिया गया। करीब एक वर्ष पूर्व सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में सरकार बनने के बाद केंद्र सरकार के सहयोग से एक बार फिर प्रयास शुरू हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें