फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रो. सुरेन्द्र बने सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के नए कुलपति

Fri, 11 May 2018 11:57 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
प्रोफेसर सुरेंद्र दुबे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर/बर्डपुर। राज्यपाल और कुलाधिपति राम नाईक ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी के कुलपति प्रोफेसर सुरेंद्र दुबे को सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी कपिलवस्तु का नया कुलपति नियुक्त किया है। वे यूनिवर्सिटी के दूसरे वीसी होंगे। फोन पर बातचीत में प्रो. दुबे ने बताया कि वे 22 को कार्यभार ग्रहण करेंगे। गौरतलब है कि वर्तमान कुलपति डॉ. रजनीकांत पांडेय का कार्यकाल 22 मई को समाप्त हो रहा है।
विज्ञापन


प्रो. सुरेंद्र दुबे की नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष की अवधि के लिए की गई है। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में कुलपति बनने से पूर्व प्रो. दुबे दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर में हिंदी विभाग के अध्यक्ष व कला संकाय के डीन थे। वे कुशीनगर के मूल निवासी हैं। दो वर्ष पूर्व उनकी नियुक्ति बुंदेलखंड विवि झांसी में कुलपति के पद पर हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें