फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़पति बनने के लालच में गंवाए थे 1.42 लाख, 80 हजार मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
करोड़पति बनने के लालच में गंवाए थे 1.42 लाख, 80 हजार मिले
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। कौन बनेगा करोड़पति में भाग्य आजमाकर करोड़पति बनने की लालच में महिला एक लाख 42 हजार रुपये गंवा बैठी। ठगी का शिकार होने की जानकारी मिलने के बाद महिला ने पुलिस को सूचना दी। साइबर सेल के प्रयास से महिला के खाते में 80 हजार रुपये वापस आ पाए। शेष रकम को वापस कराने में टीम में जुटी है।
साइबर सेल के प्रभारी पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि बढ़ते हुए साइबर अपराध पर कार्रवाई के लिए टीम लगी हुई है। उन्होंने बताया कि सुप्रिया पुत्री दिलीप कुमार ने शिकायती पत्र देकर अवगत कराया था कि 13 और 14 दिसंबर 2021 को कॉल करके उनको बताया गया कि कौन बनेगा करोड़पति में उन्हें एक करोड़ रुपये का विजेता बनने का मौका मिला है। इसके लिए महिला से रुपये की मांग की गई। दोनों तिथि में में महिला से 1.42 लाख रुपये खाते में मंगा लिए गए। उसके बाद पता चला कि महिला ठगी की शिकार हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने इसकी शिकायत की थी। मामले में केस दर्ज करके जांच की जा रही थी। इसमें टीम के प्रयास से नौ मई को बैंक खाते में 80 हजार रुपये वापस कराए गए हैं। शेष धनराशि भी खाते में वापस आ जाएगी। उन्होंने बताया कि अगर साइबर अपराध का शिकार हो रहे हैं तो तत्काल सूचना दर्ज कराएं। इससे रकम वापस कराने में आसानी होगी। लालच के चक्कर में न फंसे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें