मल्हीपुर थाना क्षेत्र में हुई मार्ग दुर्घटना के बाद पिकप के नीचे फंसी मोटर साइकिल
- फोटो : SRAWASTI
जमुनहा (श्रावस्ती)। हरिबंशपुर चौराहे में बुधवार शाम बाइक व पिकअप की आमने-सामने से टक्टर हो गई। इसमें बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोग जब तक युवक को सीएचसी मल्हीपुर ले जाते युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
बहराइच जिले के थाना नवाबगंज के ग्राम फुटहा निवासी संतोष कश्यप (18) पुत्र राजू किसी काम से बुधवार शाम बाइक से मल्हीपुर थाना क्षेत्र के हरबंशपुर चौराहा आ रहा था। जैसे ही वह हरबंशुपर चौराहा पहुंचा शंकरपुर की ओर से आ रही पिकअप की बाइक को सामने से टक्कर मार दी। जिसमें बाइक पिकअप के नीचे आ गई। वहीं बाइक चला रहा संतोष मार्ग किनारे जा गिरा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोग जब तक संतोष को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर ले जाते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची मल्हीपुर पुलिस ने लाश का पंचनामा भरा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़ कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पिकअप व बाइक को अपने कब्जे मे ले लिया।