फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में महिला की मौत, चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। सिरसिया क्षेत्र के मुर्तिहवा अहलादनगर निवासी मिंटू गिरि की पत्नी चांदनी देवी गंभीर रूप से बीमार थी। इलाज के लिए उन्हें सीएचसी सिरसिया से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया था। सोमवार सुबह लगभग 10 बजे मरीज को लेकर परिवार के लोग जिला अस्पताल पहुंचे। यहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने उनका इलाज शुरू किया। जांच के लिए खून का सैंपल लिया गया, इसी दौरान महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

अचानक हुई मौत से परिवार के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर एएसपी केशव चंद्र गोस्वामी, प्रभारी निरीक्षक रमेश भारी संख्या में पुलिस जवानों के साथ मौके पर पहुंच गए। भाजपा जिला महामंत्री दिवाकर शुक्ल भी मौके पर पहुंचे। मृतका के परिवार के लोगों ने चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही करने व अभद्रता करते हुए जानमाल की धमकी देने का आरोप लगाया है। घटना की शिकायत पीड़ितों ने डीएम से की है। परिवारीजनों ने चिकित्सक पर विधिक कार्रवाई की मांग की है। भिनगा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें