फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्भीक होकर करें मतदान, सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी

विज्ञापन
श्रावस्ती के भिनगा में अर्द्घसैनक बल के साथ मार्च पास्ट करते डीएम एसपी व अन्य अधिकारी - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए प्रत्येक मतदाता 27 फरवरी को अपने घर से बाहर निकलें। लोग अपने मतदान केंद्र पर जाकर शत-प्रतिशत अपने मताधिकार का प्रयोग करें। यदि इस बीच उन्हें कोई मत देने से मना करे अथवा डराए धमकाए। तो आपको घबराने की कोई जरूरत नहीं है। आप निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। आपके सुरक्षा की गारंटी हम देत हैं।
विज्ञापन

यह बातें शनिवार को जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने भिनगा नगर में पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य के साथ मार्च पास्ट के दौरान कहीं। डीएम ने कहा कि जिले में सुरक्षा बलों की कोई कमी नहीं है। जो भी व्यक्ति अथवा व्यक्तियों का समूह चुनाव में बाधा डालने या फिर मतदाताओं को डराने व धमकाने का प्रयास करेगा। प्रशासन उसके साथ सख्ती से पेश आएगा। सभी मतदाता 27 फरवरी को अपने सभी आवश्यक कार्य छोड़ कर सबसे पहले अपने पोलिंग बूथ पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। उसके बाद कोई दूसरा काम करें।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यदि आपके आसपास कोई ऐसा व्यक्ति अथवा समूह है जो ऐसा कोई पंफलेट अथवा वक्तव्य देता है। जिससे सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की संभावना हो। इसकी सूचना तत्काल पुलि को दें। ताकि ऐसे लोगों के साथ सख्ती से निपटा जा सके। आप लोगों को किसी प्रकार की चिंता करने की जरूरत नहीं है। प्रशासन पूरी तरह आपके साथ है। आप निर्भीक होकर 27 फरवरी को अपने मताधिकार का प्रयोग करें। आपकी सुरक्षा की जिम्मेदारी मारी है। इस दौरान उनके द्वारा पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स के साथ फ्लैग मार्च किया। साथ ही लोगों से मिल कर चुनाव से संबंधित जानकारी लेते हुए उन्हें मतदान के दिन निर्भीक होकर शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए जागरूक किया। इस दौरान उनके साथ ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट परीक्षित खटाना, उपजिलाधिकारी रोहित, उपजिलाधिकारी आशुतोष, उपजिलाधिकारी मोहित सहित पैरामिलिट्री फोर्स के जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें