फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवकों की पिटाई से बिफरे ग्रामीण, पुलिस चौकी का किया घेराव

विज्ञापन
जमुनहा पुलिस चौकी का घेराव किए ग्रामीणों को समझाते प्रभारी निरीक्षक - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। चोरी के आरोप में गिरफ्तार दो युवकों की चौकी प्रभारी द्वारा कथित पिटाई से नाराज दुर्गापुरवा के ग्रामीणों ने शनिवार को पुलिस चौकी जमुनहा का घेराव किया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक मल्हीपुर ने जांच का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। इस दौरान घंटों पुलिस चौकी परिसर मे अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन

मल्हीपुर थाना क्षेत्र के द्वारिका गांव मोड़ निवासी डॉ. रफी ने जमुनहा पुलिस चौकी में तहरीर दी थी। जिसमें उनसे अपने मकान पर राजमिस्त्री का काम कर रहे थाना क्षेत्र के दुर्गापुरवा निवासी जीवनलाल व कांछा पर चोरी का आरोप लगाया था। डॉक्टर का आरोप था कि इन दोनों ने मिलकर उसके घर से करीब तीन लाख के जेवरात चुरा लिए थे। इस पर पुलिस दोनों युवकों को शुक्रवार शाम पूछताछ के लिए चौकी लाई थी।
आरोप है कि चौकी प्रभारी व अन्य पुलिस कर्मियों ने पूछताछ के नाम पर बारी बारी से पट्टे व डंडों से पिटाई की। जिससे जीवनलाल की हालत गंभीर हो गई। बाद में पुलिस ने दोनों पर शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई कर छोड़ दिया। जिसका स्थानीय चिकित्सक के यहां इलाज चल रहा है। घटना से नाराज ग्रामीणों ने शनिवार सुबह महिलाओं व बच्चों के साथ जमुनहा पुलिस चौकी पहुंच कर घेराव किया। इस दौरान चौकी प्रभारी के खिलाफ नारेबाजी भी की। जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक मल्हीपुर दद्दन सिंह ने आक्रोशित लोगों को समझा कर शांत कराया। साथ ही प्रकरण की जांच स्वयं करने का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें