फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीठासीन व मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण संपन्न

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट स्थित तथागत सभागार में प्रशिक्षण के दौरान मौजूद अधिकारी व प्रशिक्षण प्रापत करते कार? - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में 27 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पीठासीन अधिकारियों व मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। जो अब पूरी तरह से मतदान कराने के लिए तैयार हैं। प्रशिक्षण के अंतिम दिन शुक्रवार शाम प्रशिक्षण स्थल पहुंचे प्रेक्षक ने भी प्रशिक्षकों को बाधा रहित चुनाव संपन्न कराने के लिए आवश्यक टिप्स दिए।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट स्थित तथागत हाल में विधानसभा चुनाव के लिए पीठासीन व मतदान अधिकारियों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। जिसके अंतिम दिन प्रशिक्षण स्थल पहुंचे सामान्य प्रेक्षक विधानसभा क्षेत्र भिनगा डॉ. पी भास्कर ने प्रशिक्षणार्थियों को शांत, निष्पक्ष व बाधा रहित चुनाव संपन्न कराने के लिए आवश्यक टिप्स दिए। इस दौरान उनके द्वारा न सिर्फ मतदान कार्मिकों से चुनाव संबंधित जानकारी ली गई। बल्कि चुनाव के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि पोलिंग से 90 मिनट पहले मॉकपोल शुरू होगा। यदि कोई एजेंट नहीं आता है तो 15 मिनट इंतजार किया जाएगा। कम से कम 50 मॉकपोल एजेंट के माध्यम से कराया जाय।
सीडीओ ईशान प्रताप सिंह ने कहा कि मास्टर ट्रेनरों द्वारा दी गई जानकारी का अच्छे से अध्ययन कर लें। ईवीएम के बारे में भी पूर्ण जानकारी प्राप्त कर लें, जिससे मतदान दिवस के दिन कोई दिक्कत न होने पाए। मॉकपोल की प्रक्रिया को भी सभी मतदान कर्मी पूरी तरह से समझ लें। प्रशिक्षण में यदि किसी को किसी मतदान के दौरान जो भी अधिकारी व कर्मचारी अपने दायित्वों के निर्वहन में शिथिलता बरतता मिला उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उप निदेशक कृषि कमल कटियार, जिला विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी, जिला बचत अधिकारी रामप्रसाद, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रभुराम चौहान, सहायक निदेशक मत्स्य सुरेश कुमार सहित अन्य मास्टर ट्रेनर एवं प्रशिक्षण के लिए नामित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें