श्रावस्ती। जिले में वैश्विक महामारी कोरोना के मामले अब धीरे-धीरे घटने लगे हैं। वहीं संक्रमित लोगों के स्वास्थ्य में भी तेजी से सुधार देखा जा रहा है। शुक्रवार रात आई रिपोर्ट में जहां 11 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। वहीं छह लोग इससे स्वस्थ हुए हैं। मौजूदा समय जिले में 109 कोरोना के सक्रिय मामले हैं।
वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमितों की संख्या अब धीरे-धीरे घट रही है। शुक्रवार रात आई रिपोर्ट में 11 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इनमें दत्त नगर सिरसिया में एक, मनिपुर सिरसिया में एक, दूबेपुरवा में एक, मोड़फोरवा में एक, कव्वापुर में एक, भेलापुरवा में एक, गोठवा में एक, पुरानी बाजार भिनगा में एक, इकौना में एक, मनोहरापुर में एक व भिनगा में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला। जबकि गिलौला के बसभरिया में एक, श्रावस्ती में एक, कटरा में एक, गुलवरिया में एक, कोनहा में एक, पंडितपुरवा में एक व्यक्ति कोरोना से स्वस्थ भी हुआ।
जिले में देखा जाए तो अब तक कुल 667455 लोगों की जांच कराई गई। इनमें से 666410 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। जबकि 1045 लोगों की जांच रिपोर्ट अभी लंबित है। मिले सभी संक्रमित होम क्वारंटीन किए गए हैं। मौजूदा समय जिले में कुल 109 एक्टिव मामले हैं। जबकि जिले में इस दौरान 150 कंटेनमेंट जोन सक्रिय हैं। इनमें इकौना 28, गिलौला 31, भंगहा 26, जमुनहा 23, सिरसिया 22 व भिनगा में 20 कंटेनमेंट जोन शामिल हैं।