फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बदला यातायात

Sun, 14 Jan 2024 02:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या जाने वाले लोगों का सफर आसान बनाने के लिए शनिवार से भारी वाहनों का रूट डायवर्जन शुरू करा दिया गया। प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है, जिससे जाम की समस्या न हो। 22 जनवरी तक ट्रैफिक व्यवस्था बदली रहेगी।
विज्ञापन


अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इसके लिए सिर्फ रायबरेली ही नहीं, बल्कि कानपुर, फतेहपुर, उन्नाव के लोगों का भी जिले से होकर आना-जाना होगा। इसे देखते हुए सुबह आठ बजे से भारी वाहनों का रूट डायवर्जन शुरू हुआ। यातायात प्रभारी अजय सिंह तोमर ने बताया कि प्रमुख चौराहों लालगंज, गुरुबख्शगंज, ढकिया, हरचंदपुर, महराजगंज, हलोर पर ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है।
इसके अलावा संबंधित क्षेत्र के थाने की पुलिस भी लगाई गई है। अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले भव्य कार्यक्रम को देखते हुए रूट डायवर्जन कराया गया है।

अब इस तरह चलेंगे भारी वाहन
13 जनवरी से 22 जनवरी तक यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। उन्नाव जिले की ओर से सरेनी रायबरेली होकर लालगंज कस्बा होते हुए आने वाले भारी वाहन गुरुबख्शगंज से ढकिया चौराहा से होकर जाएंगे। ढकिया चौराहा से हरचंदपुर से महराजगंज होते हुए हलोर चौराहा से होकर हैदरगढ़ बाराबंकी की तरफ से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की ओर जाएंगे। रायबरेली शहर से भारी वाहन सारस चौराहा से दाहिने मुड़कर जनपद अमेठी की ओर निकले, जहां से वाहनों को बहादुरपुर चौराहा थाना जायस अमेठी से बाएं मुड़कर मोहनगंज होते हुए हलियापुर से पूर्वांचल एक्सप्रेस की ओर जाना होगा। 22 जनवरी की सुबह से हल्के चार पहिया व भारी वाहनों को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की ओर भेजा जाएगा।
विज्ञापन


माघ मेला : सात गंगा स्नानों पर रहेगा रूट डायवर्जन
15 जनवरी से प्रयागराज में माघ मेला शुरू हो रहा है। माघ मेला के सात गंगा स्नान की तिथियों पर वाहनों का रूट डायवर्जन रहेगा। यातायात प्रभारी ने बताया कि 15 जनवरी को मकर संक्रांति, 25 जनवरी को पौष पूर्णिमा, 9 फरवरी को मौनी अमावस्या, 14 फरवरी को बसंत पंचमी, 16 फरवरी को अचला सप्तमी, 24 फरवरी को माघी पूर्णिमा और आठ मार्च को महाशिवरात्रि है। इन तिथियों पर भारी संख्या मेंं रायबरेली के अलावा अन्य जिलों के लोग प्रयागराज में गंगा स्नान करने जाते हैं।
हर गंगा स्नान के अवसर पर रायबरेली की ओर से प्रयागराज होकर वाराणसी की ओर जाने वाले माघ मेला से संबंधित वाहनों को छोड़कर सभी प्रकार के भारी वाहन तथा हल्के वाहनों को दरियापुर तिराहा (थाना भदोखर) से सूची कस्बा (थाना सलोन) से राजापुर कटेह (थाना सलोन) बाईपास से गणेशगंज बाजार होते हुए करहिया बाजार टोल प्लाजा (थाना सलोन) से होते हुए जनपद प्रतापगढ़ के लालगंज अझारा की ओर भेजे जाएंगे। वहां से वे वाहन भूपियामऊ चौराहा, रानीगंज जनपद प्रतापगढ़ मुगराबादशहपुर जनपद जौनपुर होते हुए जनपद वाराणसी की ओर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें