श्रावस्ती। मल्हीपुर पुलिस ने शनिवार को दहेज हत्या के वांछित हसीब पुत्र हसीउल्ला खां उर्फ हसीमुल्ला व हसीउल्ला पुत्र नन्हे खां निवासी आलागांव को गिरफ्तार किया।
वहीं सिरसिया पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान चिल्हरिया मोड़ तिराहे के पास से अभियुक्त पुजारी वर्मा निवासी पिपरहवा रंजीतपुर को गिरफ्तार किया। जिनके विरुद्ध स्थानीय पुलिस ने संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। (संवाद)