फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेक्षक ने डीएम संग जांची पीठासीन डायरी व अन्य अभिलेख

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। विधानसभा चुनाव के लिए मतदान का कार्य पूरा हो चुका है। ऐसे में कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेक्षकों द्वारा डीएम की मौजूदगी में विधानसभावार पीठासीन डायरी सहित अन्य अभिलेखों की जांच की गई। साथ ही प्रत्याशियों व उनके प्रतिनिधियों से मतदान के संबंध में जानकारी ली गई।
विज्ञापन

जिले की दोनों भिनगा व श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्रों के लिए रविवार को मतदान प्रक्रिया संपन्न कराई गई। इस दौरान कहीं किसी प्रत्याशी अथवा पोलिंग पार्टियों सहित पीठासीन अधिकारियों को कोई दिक्कत तो नहीं हुई। इसकी जानकारी के लिए सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक विधानसभा क्षेत्र 289 भिनगा डॉ. पी भास्कर व 290 श्रावस्ती के प्रेक्षक सिद्धार्थ मिश्रा द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा प्रकाश के साथ मतदान से संबंधित अभिलेखों की जांच की गई। जहां मौजूद प्रत्याशियों व उनके प्रतिनिधियों के समक्ष विधानसभावार स्क्रुटनी की गई।
इस दौरान प्रेक्षकों व डीएम ने पीठासीन डायरी सहित भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए नियमावली के अनुसार अन्य अभिलेखों की भी गहनता से जांच की। इस दौरान प्रेक्षक ने प्रत्याशी एवं उनके प्रतिनिधियों से मतदान के दिन मतदान के संबंध में जानकारी ली। जिस पर सभी प्रत्याशी व उनके प्रतिनिधियों ने बताया कि मतदान के दौरान किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हुई है।
विज्ञापन

जिले की दोनों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ है। स्क्रुटनी के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी कमलेश चंद्र, ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट परीक्षित खटाना, रिटर्निंग ऑफिसर 289 भिनगा व उपजिलाधिकारी भिनगा प्रवेंद्र कुमार, रिटर्निंग ऑफिसर 290 श्रावस्ती व उपजिलाधिकारी इकौना आरपी चौधरी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी छोटेलाल सहित सभी माइक्रो ऑब्जर्वर व अन्य अधिकारी तथा प्रत्याशी अथवा उनके प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें