फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की सुनी समस्याएं

विज्ञापन
इकौना विकास क्षेत्र के गांव में चौपाल लगा ग्रामीणों की समस्या सुनते श्रावसती विधायक गांव - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई द्वारा ग्राम चौपालों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें जिले के पदाधिकारियों द्वारा ग्रामवासियों से संपर्क किया जा रहा है। जिसमें ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उसका निराकरण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

इसी क्रम में गुरुवार को जिला पदाधिकारियों द्वारा ग्राम पंचायतों को चिह्नित कर जिले की सभी ग्राम पंचायतों में संपर्क एवं संवाद किया गया। इस दौरान श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडे द्वारा इकौना के ग्राम गोपालपुर, बीरपुर, लालबोझी, जोरडीह, रमवापुर, चैनपुर तथा भटपुरवा कला में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्राम चौपाल में भारी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। चौपाल के दौरान विधायक द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया तथा मौके पर मौजूद समस्या संबंधित विभाग के अधिकारियों को अतिशीघ्र समस्या के निदान के लिए कहा। इस दौरान उन्होंने सरकार के 4 वर्ष की उपलब्धियों व कल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को बताया।
उन्होंने कहा कि आज जरूरी है कि अपने अधिकारों को जानने के साथ साथ सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी आप सभी को हो। ताकि एक जागरूक नागरिक होने के नाते यदि आप किसी योजना के पात्र नहीं है। तब भी किसी दूसरे पात्र ग्रामवासी को इस योजना से अवगत कराते हुए उस योजना से लाभान्वित कर सकते हैं। जिससे उसे भी मुख्यधारा में लाया जा सके। जिससे भाजपा सरकार का अंतोदय का मंत्र साकार हो सके। जो पंचायत प्रतिनिधि निर्वाचित हुए हैं उनका भी दायित्व है कि कोई भी पात्र भाजपा सरकार की किसी भी योजना से वंचित न रहे। इस मौके पर ओम प्रकाश द्विवेदी, आशुतोष पांडे सहित ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्रामवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें