फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह भी नहीं चला लाखों की लागत से बना नाला

विज्ञापन
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। विकास के नाम पर हो रहे निर्माण कार्य में गुणवत्ता के मानकों की खुलकर अनदेखी की जा रही है। इसके चलते ही लाखों की लागत से निर्मित होने वाली सड़के व नाले निर्माण कार्य पूरा होने के कुछ समय बाद ही बदहाल हो कर क्षतिग्रस्त नजर आने लगे हैं। इकौना के ग्राम टंड़वा महंथ में लाखों रुपये खर्च कर बनाया गया एक नाला तो बनने के एक माह बाद ही क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

इकौना विकास क्षेत्र के ग्राम टंड़वा महंथ में रामधीरज के घर से अग्नि तालाब तक आठ लाख रुपये खर्च कर नाला निर्माण कराया गया था। इसका निर्माण मार्च माह में पूरा हुआ था। इसके बनने से ग्रामीणों को बरसात के दौरान होने वाली जल निकासी की समस्या से छुटकारा मिलने की उम्मीद जगी थी। लेकिन नाला निर्माण के कार्य में प्रयुक्त हुई घटिया निर्माण सामग्री के कारण बनने के एक माह बाद ही नाले का 50 मीटर हिस्सा टूट कर क्षतिग्रस्त हो गया। इतना ही नहीं कई अन्य जगह से भी नाले का प्लास्टर उखड़ने लगा है।
इसके निर्माण में ग्राम पंचायत के खाते से आठ लाख का खर्च किया गया था। घटिया निर्माण कार्य की शिकायत के बाद भी किसी अधिकारी ने इस मामले की जांच करना तो दूर सुनवाई करना भी उचित नहीं समझा। इससे नाराज ग्रामीणों ने धर्म चंद्र यादव की अगुवाई में पूरे मामले की शिकायत जिलाधिकारी नेहा प्रकाश व खंड विकास अधिकारी इकौना को पत्र भेज कर की है। इसमें मांग की गयी कि निर्माण कार्य में बरती गयी भारी अनियमितता की जांच उच्च स्तरीय टीम से करा कर दोषियों को चिह्नित कर दंड़ित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें