फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटकती मिली युवक की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा नगर के मोहल्ला शर्मा गली निवासी एक युवक की लाश शुक्रवार रात संदिग्ध हालात में उसी के कमरे में फंदे से लटकती मिली। पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

भिनगा कोतवाली अंतर्गत नगर के ही नई बाजार के मोहल्ला शर्मा गली निवासी माता प्रसाद गुप्ता के तीन पुत्र हैं। जिनका बड़ा पुत्र दीपक परिवार सहित मकान के ऊपरी हिस्से में बांट कर रहता है। जबकि दूसरे बेटे विनोद की शादी 10 दिन पूर्व हुई थी। वहीं छोटा पुत्र बाला गुप्ता (25) का अभी विवाह नहीं हुआ था। शुक्रवार शाम बाला बाजार से वापस घर लौटा था। इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया था। रात में जब माता प्रसाद उसे खाना खाने के लिए बुलाने गया तो उसकी लाश कमरे में लगे कुंडे में चद्दर के सहारे फंदे से लटकती दिखी। जिसे देख माता प्रसाद हक्का बक्का रह गया। जिसके द्वारा इसकी सूचना भिनगा कोतवाली पुलिस को दी गई।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची भिनगा कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक भिनगा धर्मेंद्र कुमार सिंह बताते हैं कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें