फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी अस्पताल में चलता मिला अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। निजी अस्पताल में बिना पंजीयन के अवैध तरीके से संचालित एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पकड़ा गया। एसीएमओ व एसडीएम की अगुवाई में गठित टीम ने सेंटर को सीज कर इसका संचालन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की शिथिलता के चलते जिले में अवैध तरह से अल्ट्रासाउंड सेंटर का संचालन नहीं रूक पा रहा है। इसके चलते ही अधिकृत तौर पर पंजीकृत मात्र 25 अल्ट्रासाउंड सेंटरों के इतर दो गुना अवैध सेंटरों का संचालन हो रहा है। अल्ट्रासाउंड सेंटर खोलने के नियम सख्त हैं। इसके लिए जिला स्तरीय कमेटी लाइसेंस जारी करती है।
विज्ञापन

लाइसेंस जारी करने से पूर्व कई तरीके के अनुबंध व नियम का भी अनुपालन करना होता है पंजीकृत निदान केंद्रों का नियमित परीक्षण भी स्वास्थ्य विभाग की टीम को करना होता है। ताकि भ्रूण जांच जैसे दंडनीय अपराध को पकड़ा जा सके। सिरसिया के बघौड़ा स्थित लाइफ केयर हास्पिटल व जच्चा बच्चा केंद्र में संचालित एक ऐसे ही अवैध अल्ट्रासाउंड केंद्र की शिकायत की गयी थी। इसे गंभीरता से लेते हुए एसडीएम भिनगा प्रवेंद्र कुमार व एसीएमओ डा. मुकेश मातनहेलिया की टीम ने शुक्रवार को अल्ट्रासाउंड सेंटर की जांच पड़ताल की। बिना पंजीयन मिले इस सेंटर को मौके पर ही सीज कर इसका संचालन कर रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गयी।
बघौड़ा के लाइफ केयर हास्पिटल एवं जच्चा बच्चा केंद्र में संचालित अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर को सीज करने की कार्रवाई की गयी है। इसके साथ ही शिकंजा कसने को जिले में संचालित कई और अवैध डायग्नोस्टिक व अल्ट्रासाउंड सेंटरों की सूची भी तैयार करायी जा रही है। सभी पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. मुकेश मातनहेलिया, एसीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें