फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने ली रैतिक परेड की सलामी

विज्ञापन
पुलिस लाईन भिनगा में रैतिक परेड की सलामी लेते एसपी - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। रिजर्व पुलिस लाइन भिनगा के परेड ग्राउंड में शुक्रवार को रैतिक परेड का आयोजन हुआ। जिसकी एसपी ने पहुंचकर सलामी ली। इस दौरान उन्होंने पलिस लाइन का निरीक्षण किया। साथ ही निरीक्षण में खामियों को दुरुस्त करने के लिए प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया।
विज्ञापन

एसपी ने परेड में शामिल पुलिस कर्मियों को बावर्दी दुरुस्त रहकर अपनी ड्यूटी कर्तव्यनिष्ठा के साथ निभाने, जनता से मधुर व्यवहार स्थापित करने के लिए निर्देशित किया। इसके बाद एसपी ने क्वार्टर गार्द, परिवहन शाखा, भोजनालय में भोजन की गुणवत्ता को चेक किया। साथ ही डीसीआर, बैरक, शौचालय का निरीक्षण भी किया। जहां सफाई के लिए प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया।
वहीं आदेश कक्ष में सभी गार्द रजिस्टरों को चेक किया, तथा गार्द की सुरक्षा के संबंध में सभी गार्द कमांडरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक व पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर सहित अन्य मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें