फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कागज पर नही धरातल पर दिखे शिकायतों का निस्तारण .......

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले की तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 19 मामलों का ही मौके पर निस्तारण हो सका। सबसे ज्यादा मामले इकौना में निपटाए गएु। वहीं इकौना में दिवस की अध्यक्षता डीएम ने की।
विज्ञापन

इकौना तहसील में आयोजित तहसील दिवस में डीएम नेहा प्रकाश ने कहा कि फरियादियों की छोटी बड़ी समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए। कागज पर नहीं बल्कि धरातल पर शिकायतों का निस्तारण करना सुनिश्चित करें। जिससे फरियादियों को इधर उधर भटकना न पड़े।
यदि निस्तारण में फर्जीवाड़ा मिला तो निस्तारण करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान समाधान दिवस में मौजूद श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडे ने फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधितों को निर्देशित दिया।
विज्ञापन

इस दौरान महदेइया निवासिनी कमलादेवी पत्नी सहजराम ने जमीन पर बने मकान की पैमाइश कराने की गुहार लगायी। इस पर डीएम ने एसडीएम को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
वहीं महादेव जगदीश निवासी जगदंबा प्रसाद ने चकमार्ग पर कब्जे की शिकायत किया। डीएम ने उपजिलाधिकारी इकौना को अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया। इस दौरान यहां 162 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए।
जिसमें से 12 शिकायतों का निस्तारण हुआ। वहीं जमुनहा में 31 के सापेक्ष 03 शिकायतों का निस्तारण हुआ। जबकि भिनगा में 86 के सापेक्ष 04 शिकायतों का निस्तारण हुआ। इस दौरान इकौना में सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें