फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shrawasti News : डिप्टी रेंजर ने सरकारी राइफल से गोली मारकर दी जान, ट्रांसफर पोस्टिंग से थे परेशान

Mon, 27 Feb 2023 01:34 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती

सार

सोमवार तड़के करीब पांच बजे जब उनका परिवार घर में सो रहा था। उस समय आंगन में निकल कर सरकारी राइफल से खुद को गोली मार लिया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर आसपास रह रहे अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रावस्ती जिले में हरदत्त नगर गिरंट में तैनात डिप्टी रेंजर ने सोमवार तड़के भिनगा स्थित आवास पर खुद को गोली मार लिया। घटना के समय उनका परिवार कमरे में सो रहा था। वह विभागीय ट्रांसफर पोस्टिंग को लेकर परेशान बताए जा रहे थे।

विज्ञापन


हरदत्त नगर गिरंट में तैनात डिप्टी रेंजर राम मनोहर सरोज की तैनाती 2007 में वन दरोगा के रूप मे हुई थी। वह मूल रूप से जौनपुर के रहने वाले थे। उनकी पहली पोस्टिंग भिनगा रेंज में हुई थी। प्रमोशन के बाद उन्हें हरदत्त नगर गिरंट में बतौर डिप्टी रेंजर तैनात किया गया था। जबकि उनका परिवार भिनगा रेंज कार्यालय में बने सरकारी आवास में रह रहा था। वह हरदत्त नगर गिरंट रेंज से भिनगा आते जाते थे। उन्होंने कई बार भिनगा स्थित दोनो रेंज में से कहीं भी तैनाती का अनुरोध भी किया था। लेकिन विभागीय कारणों से उन्हें तैनाती नहीं मिल पा रही थी। जिसको लेकर वह परेशान थे।

सोमवार तड़के करीब पांच बजे जब उनका परिवार घर में सो रहा था। उस समय आंगन में निकल कर सरकारी राइफल से खुद को गोली मार लिया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर आसपास रह रहे अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना पर पहुंचे वन अधिकारियों के साथ एसपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में एएसपी प्रवीण यादव ने बताया कि सुबह डिप्टी रेंजर ने खुद की सरकारी राइफल से गोली मार कर मौत की सूचना मिली थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें