फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी नर्सिंग होम के कर्मचारियों ने दंपती को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। वीरगंज के बैरियर चौराहे पर एक फर्जी नर्सिंग होम के कर्मचारियों ने तीमारदार दंपति की पिटाई कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मल्हीपुर थाना क्षेत्र के बीरगंज बैरियर चौराहे के पास हिंदुस्तान नर्सिंग होम है। इसका स्वास्थ्य विभाग में पंजीयन नहीं है। यहां भर्ती एक महिला मरीज का सिजेरियन ऑपरेशन हुआ था। देखभाल के लिए महिला के ससुर मोल्हे अपनी पत्नी के साथ आए थे। सोमवार रात करीब 10 बजे मोल्हे पत्नी के साथ नर्सिंग होम के बाहर बैठे थे तभी नर्सिंग होम के कर्मचारी मनोज वर्मा व एक अन्य व्यक्ति चौपहिया से आए। दोनों शराब के नशे में धुत थे।
आरोप है कि दोनों ने मोल्हे से मारपीट की और जूतों से पिटाई कर दी। बचाने पहुंची उनकी पत्नी को भी पीटा। इसके बाद दोनों मौके से भाग गये। पीड़ित की तहरीर पर मल्हीपुर पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। वहीं, घटना के बाद रात में ही नर्सिंग होम का बोर्ड गायब कर दिया गया। इस बारे में सीएचसी मल्हीपुर के अधीक्षक डॉ. रवींद्र सोनकर ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें